रांची। झारखंड में लगातार कमजोर होती भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य 24 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजधानी रांची में आयोजित होने वाली में प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में शामिल होंगे। इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।
चुनावी रणनीति पर गहन मंथन
नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान राज्य की सभी सीटों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस मंथन में मुख्य रूप से सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम मुहर लग सकती है। सत्ताधारी दल की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच आक्रामक तरीके से उठाने की रूपरेखा तैयार होगी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ अभियान को धार दी जाएगी।
कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा नया जोश
इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य के सभी बड़े नेता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। नितिन नवीन संगठन के पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे कि चुनाव के आखिरी दिनों में किस तरह मतदाताओं से सीधा संपर्क साधा जाए। पार्टी का विशेष ध्यान उन क्षेत्रों पर रहेगा जहां पिछले चुनावों में कांटे की टक्कर रही थी।
नितिन नवीन के इस दौरे से झारखंड भाजपा के भीतर चुनावी हलचल और तेज होने की उम्मीद है। वे न सिर्फ सांगठनिक पेंच कसेंगे, बल्कि विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी कर सकते हैं। बीजेपी इस बार राज्य की सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।














Leave a Reply