जमशेदपुर। पत्रकार अभिषेक भारती की कथित फर्जी प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तारी एवं जेल भेजे जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पत्रकारिता की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री प्रकाश दुबे ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, जिला प्रभारी शैलेश गुप्ता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी ने अपने विचार रखते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और पत्रकार अभिषेक भारती के मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग की।
कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई कि पत्रकार अभिषेक भारती के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी पहल की जाए तथा पत्रकारों की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही पत्रकारों पर दबाव बनाने और उनकी आवाज दबाने के किसी भी प्रयास पर रोक लगाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजीव सिंह, शशांक शेखर,चिंटू सिंह , चंदन चौबे, शांतम सिंह, हरिकिशोर तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद, सतबीर सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव,राकेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरि, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, उलीडीह मंडल महामंत्री अनिमेष सिन्हा, राहुल कुमार, सुशील पांडे, गौरव साहू एवं सुधीर तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Leave a Reply