JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा : महिला कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास, क्षेत्र की छात्राओं को मिलेगी उच्च शिक्षा की सौगात

Spread the love


बहरागोड़ा। शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर पंचायत अंतर्गत मुर्गापाड़ा में करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महिला कॉलेज का विधिवत शिलान्यास ऑनलाइन माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ,सांसद प्रतिनिधि तपन पैड़ा मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि बहरागोड़ा में महिला कॉलेज के निर्माण से स्थानीय छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में बालिका शिक्षा को नई मजबूती व दिशा मिलेगी।साथ ही इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, देवप्रसाद दे,रास बिहारी साऊ, मिंटू पाल, निर्मल दुबे, जितवाहन राऊत, गुरुचरण मांडी, श्याम दे तथा सैकड़ो की संख्या में महिला तथा पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!