JHAHIN/2014/58773

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में पड़ी दरार, एनसीपी-एसपी‌ और डीएमके के समर्थन से कांग्रेस बैकफुट पर

Spread the love

नई दिल्ली। परिसीमन बिल ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में बड़ी दरार डाल दी है। जो गठबंधन कभी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ खड़ा था, वह अब वोटिंग से पहले ही टूटता नजर आ रहा है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में भी यही दरार साफ दिखी।

सबसे बड़ा झटका शरद पवार की पार्टी ऊ की ओर से लगा। शुक्रवार को एनसीपी-एसपी‌  नेता जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद ऐलान किया कि परिसीमन एक संवैधानिक आवश्यकता है और पार्टी बिल का समर्थन करेगी। इसके बाद सुप्रिया सुले ने शनिवार की बैठक में आने से इनकार कर दिया। उन्होंने पिता की खराब तबीयत का हवाला दिया, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे साफ संदेश माना जा रहा है।

दूसरी ओर, डीएमके ने भी सरकार के संशोधित प्रस्ताव पर समर्थन के संकेत दे दिए हैं। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि उनकी दोनों शर्तें मान ली गई हैं – तमिलनाडु की 7.18% सीट हिस्सेदारी नहीं घटेगी और राज्यों के प्रतिनिधित्व का अनुपात 2051 तक फ्रीज रहेगा। डीएमके के 22 सांसदों के समर्थन से सरकार का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच गया है।

इस पर कांग्रेस भड़क गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शरद पवार को राज्यसभा चुनाव में दिए समर्थन का ‘एहसान’ याद दिलाया। कांग्रेस ने लिखा कि जब पवार के पास सिर्फ 10 विधायक थे, तब कांग्रेस ने अपनी सीट छोड़कर उन्हें राज्यसभा भेजा था, और अब वही पवार बीजेपी सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस की परेशानी सिर्फ एनसीपी-एसपी और डीएमके तक नहीं है। जेएमएम ने भी अभी पत्ते नहीं खोले हैं। टीएमसी के भी कुछ सांसदों के टूटने की अटकलें हैं। बैठक में डीएमके, आप और बीजेडी को भी बुलाया गया था, लेकिन तीनों ही नहीं पहुंचे।

कांग्रेस का कहना है कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन उसे परिसीमन से जोड़े बिना मौजूदा 543 सीटों पर ही लागू किया जाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की सबसे बड़ी गलती बताया, तो शिवसेना (UBT) के संजय राउत ने समर्थन करने वालों को ‘गद्दार’ तक कह दिया।

अप्रैल 2026 में यही बिल 54 वोटों से गिर गया था, तब विपक्ष एक था। अब विपक्ष बंटा हुआ है और सरकार ‘मिशन 360’ के बेहद करीब पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!