JHAHIN/2014/58773

JEM – Euphoria 2026 का ओवरऑल चैंपियन बना जुस्को स्कूल साउथ पार्क 

Spread the love

 

मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में हुआ JEM – Euphoria 2026 का आयोजन 

जमशेदपुर। मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज ने अपने बहुप्रतीक्षित अंतर-विद्यालय सांस्कृतिक एवं प्रतिभा महोत्सव JEM – Euphoria 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। पूरे दिन कॉलेज परिसर ऊर्जा, उत्साह और युवा जोश से सराबोर रहा। इस महोत्सव में जुस्को स्कूल कदमा, जुस्को स्कूल साउथ पार्क और काशीडीह हाई स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेम फाउंडेशन की ट्रस्टी रुचि नरेंद्रन उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में जेम फाउंडेशन के प्रशासक फ्रांसिस जोसेफ, वरिष्ठ प्रबंधक जिजू थॉमस, टीएसयूआईएसएल के सीएफओ  ज्योति प्रकाश, जुस्को स्कूल कदमा की प्राचार्या झुमझुमी नंदी, जुस्को स्कूल साउथ पार्क की प्राचार्या मिली सिन्हा तथा काशीडीह हाई स्कूल के प्राचार्य राकेश पांडेय शामिल थे।

मौके पर रुचि नरेंद्रन ने कहा कि यूफोरिया केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में एक अनूठी प्रतिभा होती है और यूफोरिया जैसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा व्यक्त करने तथा आगे बढ़ने का साहस प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और हमेशा स्वयं पर विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने इस सुंदर मंच के लिए कॉलेज की सराहना की।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि यूफोरिया कॉलेज की वास्तविक भावना को दर्शाता है, जहां शिक्षा कक्षाओं की सीमाओं से आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज युवा विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जीवन कौशल को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सहभागी विद्यालयों, अतिथियों, निर्णायकों, प्रायोजकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

महोत्सव में कुल 13 रोमांचक प्रतियोगिताएं हुईं – Drape to Dream, Step Sync, Jam Session, Mic and Mischief, JEM Euphoria in Frames, Stories in Stillness, Ad-Mad Show, Painted Expressions, Chill No Grill, Origami Odyssey, Penalty Kickmaster, Basketball Shootout और Keyboard Ninja। सभी प्रतियोगिताओं का निर्णय अनुभवी निर्णायकों ने किया।

दिन का मुख्य आकर्षण ओवरऑल चैंपियन की घोषणा रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद जुस्को स्कूल साउथ पार्क ने JEM – Euphoria 2026 का ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!