JHAHIN/2014/58773

दुमकाः संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 8 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; अंडर वर्ग के फाइनलिस्ट तय

Spread the love

दुमका। संथाल परगना क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और बैडमिंटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को दुमका में दो दिवसीय संथाल परगना, गिरिडीह व धनबाद बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। गो स्पोर्ट्स एवं गो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुमका के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि दुमका के उप विकास आयुक्त  अनिकेत सचान ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में अंडर-9 से अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका एकल और मेंस डबल्स श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं।

पहले दिन के कड़े मुकाबलों के बाद विभिन्न अंडर वर्गों के फाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम तय हो गए हैं:

• अंडर-9 बालक एकल: आरव कुमार (दुमका) और केशव शार्दुल (साहेबगंज)

• अंडर-11 बालक एकल: हर्ष सिंह मुंडा (धनबाद) और केशव शार्दुल (साहेबगंज)

• अंडर-11 बालिका एकल: रुहानी पोद्दार (दुमका) और वंदना कुमारी (धनबाद)

• अंडर-13 बालिका एकल: अनुषा राज (देवघर) और आन्या सिन्हा (देवघर)

• अंडर-13 बालक एकल: अर्पित राज (जामताड़ा) ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है वहीं दूसरे फाइनलिस्ट का नाम तय होना बाकी है।

आयोजक अंकेश कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। उद्घाटन समारोह के मौके पर जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के दीपक कुमार झा, राधे भालोटिया, आयोजन सचिव अंकेश कुमार सहित सुनील कुमार, सौरभ कुमार दास, अमन कुमार, साहिल, निक्की और कई खेल प्रेमी मौजूद थे। अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!