JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: जेएलकेएम सुप्रीमो को छात्रों ने सौंपा ज्ञापन; स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं पर हुआ मंथन

Spread the love

बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बुधवार को दोपहर बहरागोड़ा वन विश्रामागार परिसर में जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो ने अपने ओडिशा दौरे के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, सड़क, पेयजल, स्थानीय कंपनियों की मनमानी और सीएसआर फंड के उचित उपयोग न किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी विषयों से जल्द ही उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मामला आगामी विधानसभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। मुलाकात के दौरान वृत्त रहित विद्यालय के शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर तथा छात्रों ने झारखंड सरकार द्वारा नियुक्ति परीक्षा में बांग्ला भाषा के सिलेबस को शामिल करने की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फनी भूषण महतो, कलन महतो, अशोक बारिक ,रिंकू बेरा सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!