JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर: छठ घाटों पर स्वच्छता को लेकर प्रशासन गंभीर, डीसी नीतीश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, डेढ़ से दो माह में दूर होगा जमे कचरे की समस्या

Spread the love

सरायकेला। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 स्थित रोड नंबर 7 छठ घाट का सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने घाट पर व्याप्त गंदगी और नदी प्रदूषण की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि नदी का प्रदूषण और किनारे जमा कचरा एक पुरानी समस्या है। यह औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण नदी पहले से प्रभावित रही है, साथ ही स्थानीय स्तर पर कचरा डंप होने से भारी वेस्ट जमा हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैज्ञानिक पद्धति से इस कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है और अगले डेढ़ से दो महीनों में पूरे वेस्ट को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। फिलहाल छठ को देखते हुए घाट की तत्काल साफ-सफाई तेजी से कराई जा रही है।

​मौके पर मौजूद अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश ने बताया कि डीसी और नगर आयुक्त ने जमीनी हकीकत को बारीकी से परखा है। डीसी ने भी माना कि घाट पर अभी काफी कार्य की जरूरत है। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष थोड़ा सहयोग व सामंजस्य बनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन और कानूनी स्तर पर ठोस पहल से आगामी वर्ष तक इस कचरे की समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!