JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर: भगवान चित्रगुप्त की पूजा समारोह आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Spread the love

आदित्यपुर। श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को एमआईजी कॉलोनी, आदित्यपुर-02 स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भव्य श्रीश्री चित्रगुप्त भगवान की‌ पूजन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन के बाद शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रांश समाज के बच्चों और युवाओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गई। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया गया। वहीं प्रीतिभोज में समाज के सभी सदस्य एवं अतिथि सम्मिलित हुए।पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप, संरक्षक रीना सिन्हा, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा एवं सह-कोषाध्यक्ष कृष्णा श्रीवास्तव समेत पूरी कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!