मेदिनीपुर । माय भारत, पूर्व मेदिनीपुर के तत्वावधान तथा इकोपीस फाउंडेशन के सहयोग से नंदीग्राम-द्वितीय प्रखंड स्थित स्वर्णमयी योगेंद्रनाथ महाविद्यालय में बुधवार को नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘नशामुक्त युवा समाज’ था। इसमें महाविद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य रतन कुमार सामंत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी अपरेश मंडल तथा इकोपीस फाउंडेशन के प्रतिनिधि सत्यजीत दे और शुभ्रजीत पंडा उपस्थित थे।
इस दौरान युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, नशे के विभिन्न रूपों तथा इसके सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए युवाओं में जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा सरकार की विभिन्न पहलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने और सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त युवा समाज के निर्माण को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प













Leave a Reply