जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार केो उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह कार्यक्रम 25 से 27 नवंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, शिक्षण पद्धतियों, संस्थागत मूल्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है, ताकि वे नए शैक्षणिक परिवेश में सहजता से स्वयं को ढाल सकें। वर्ष2026- 28 बैच के नए छात्रों को चेयरपर्सन डॉ. बी चन्द्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को समर्पित शिक्षकों का निर्माण करना है। वहीं प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष ललिता चन्द्रशेखर ने प्रबंधन की सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के बारे में बताया कि कॉलेज से श्रेष्ठ शिक्षक निकलते हैं। डॉ जूही समर्पिता ने कहा कि कॉलेज की पहचान कोल्हान यूनिवर्सिटी के श्रेष्ठ प्रशिक्षण महाविद्यालय में है। यहां से पास करके छात्र अच्छे स्कूलों में शिक्षण के लिए जाते हैं।
डाॅ मोनिका उप्पल प्राचार्या ने विद्यार्थियों को कालेज के अनुशासन और कोड ऑफ कन्डक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन गायत्री कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या पामेला घोष दत्ता ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में सोलर पैनल का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की ललिता चंद्रशेखर एवं डॉ. बी. चंद्रशेखर द्वारा किया गया। यह पहल स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।













Leave a Reply