बंटी सिंह और जेएमएम के धरना प्रदर्शन का दिखा असर, समझौता वार्ता को तैयार हुआ प्रबंधन
जमशेदपुर। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, टाटा मोटर्स प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सरकार के प्रतिनिधि एवं झामुमो के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन की उपस्थिति में हुए समझौते के बाद टाटा मोटर्स गेट पर जारी धरना बुधवार को शाम 7 :30 बजे समाप्त हो गया। समझौते के तहत मृतक कर्मचारी सुबोध पात्रो के परिजनों में से एक पुत्र को टाटा मोटर्स में नियम के तहत स्थाई नौकरी , कुल रकम लगभग 77 लाख रुपये , क्वार्टर आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि प्रबंधन, विधायक मंगल कालिंदी एवं सरकार के प्रतिनिधि ने मिलकर मानवीय संवेदना के तहत मृतक के परिवार के एक सदस्य (पुत्र) को स्थाई नौकरी एक साल के ट्रेनिंग के बाद अथवा पदाधिकारी के रूप में इच्छानुसार नियोजन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए औद्योगिक शांति वातावरण कायम रखना भी सबों की जिम्मेदारी है। तभी सबों को रोजगार भी मिलेगा।
एक बात तो स्पष्ट है कि बंटी सिंह और जेएमएम के धरना प्रदर्शन के कारण ही टाटा मोटर्स प्रबंधन को मजबूर समझौता वार्ता के लिये झुकना पड़ा। वरना यूनियन में इतना दम नहीं था कि वह प्रबंधन को वार्ता के लिये मजबूर कर सके।आज भले इस समझौते का सारा श्रेय टाटा मोटर्स यूनियन अपने पक्ष में करने का हरसंभव प्रयास करें। लेकिन हकीकत यही है कि यदि बंटी सिंह और जेएमएम अगर मजदूर की लड़ाई नहीं लड़ते तो यह समझौता नहीं हो पाता और स्वर्गीय पात्रों के परिवार को न्याय नहीं मिल पाता।
समझौता वार्ता में विधायक मंगल कालिंदी, सहायक दंडाधिकारी निखिल किरण , जीएम एचआर प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा स्वर्गीय सुबोध पात्रो के परिवार के सदस्यों में पत्नी व पुत्र शामिल थे।













Leave a Reply