JHAHIN/2014/58773

जलेश्वर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से 24-30 अगस्त तक ट्रेन सेवाएं होगी प्रभावित

Spread the love

खड़गपुर। नारायणगढ़-भद्रक के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के तहत जलेश्वर यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए 24 से 30 अगस्त तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते खड़गपुर मंडल में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

इस दौरान तीन मेमू ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इनमें 68021/68022 खड़गपुर-बालेश्वर-खड़गपुर मेमू, 68049/68050 खड़गपुर-भद्रक-खड़गपुर मेमू और 68052/68051 भद्रक-बालेश्वर-भद्रक मेमू शामिल हैं।

इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पुनर्निर्धारित किया गया है। 16224 राधिकापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 अगस्त को राधिकापुर से 4.30 घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 23 और 25 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनल से 60 मिनट की देरी से चलेगी।

12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, 12821 हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस, 07030 सीएचजेड-अगरतला टीओडी स्पेशल, 12246 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस और 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन में 1 से 4.30 घंटे तक की देरी होगी।

इसके अलावा भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस, वाईएनके-संतरागाछी एक्सप्रेस, एसएमवीटी बेंगलुरु-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस, शालीमार-सीएचजेड ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस और हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई अन्य विशेष ट्रेनें भी 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग तिथियों पर संशोधित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से परिचालन में किए गए इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *