JHAHIN/2014/58773

वार्ड 17 में आवास बोर्ड की घेराबंदी से 2000 लोगों की जल निकासी ठप

Spread the love

हरिओम नगर, रॉयल रेजीडेंसी, MP Tower समेत कई सोसाइटियों में नाली-किचन का पानी अवरुद्ध, पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में जनता ने जताया विरोध

आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में आवास बोर्ड द्वारा दो खाली जमीनों पर घेराबंदी की कवायद शुरू करने से लगभग 2,000 लोगों की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।

आवास बोर्ड द्वारा की जा रही घेराबंदी से हरिओम नगर 5/B, रॉयल रेसीडेंसी अपार्टमेंट, आस्था डुप्लेक्स, कमलेश्वरी अपार्टमेंट, शिव मंदिर के पीछे के सभी हाउसिंग आवास, 7LF MP Tower, MP नगीना, हेवेन रिवर व्यू, 7HF हाउसिंग सोसाइटी और हेवेन टावर प्रभावित हैं। इन सभी घरों का नाली एवं किचन का पानी जमा होने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

सोमवार को वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में लगभग काफी संख्या में आम नागरिकों ने आवास बोर्ड की कनिष्ठ अभियंता उत्पला सरदार से मुलाकात कर जल निकासी की समस्या से अवगत कराया। वहीं जेई उत्पला सरदार ने कहा कि – “नगर निगम की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए पहल की जाए, तभी नगर निगम को नाली बनाने की अनुमति दी जाएगी।”

इसके बाद पार्षद ने महापौर संजय सरदार से मिलकर वार्ड में हो रही जन-परेशानी से अवगत कराया। महापौर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवास बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर सड़क-नाली का निर्माण कराया जाएगा।

बड़ा सवाल यह है कि जितने भी लोग आज जल निकासी की परेशानी झेल रहे हैं, वे सभी आवास बोर्ड के ही खरीददार हैं और आवास बोर्ड के डीड में साफ लिखा है कि जनता को सड़क, नाली, बिजली, पानी की सुविधा दी जाएगी। फिर यह परेशानी क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *