JHAHIN/2014/58773

बेल्डीह चर्च स्कूल का वार्षिक इंटर-स्कूल फेस्ट ‘CONQUISTADOR 2026’ 1 सितंबर को

Spread the love

जमशेदपुर। बेल्डीह चर्च स्कूल का वार्षिक इंटर-स्कूल फेस्ट ‘CONQUISTADOR 2026’ का आयोजन 1 और 2 सितंबर को स्कूल परिसर में किया जाएगा।

इस वर्ष CONQUISTADOR 2026 को खास तौर पर Netflix से प्रेरित थीम पर तैयार किया गया है। इसमें मनोरंजन, सिनेमा, चर्चित शो और कहानी की दुनिया को छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा के साथ जोड़ा गया है।

फेस्ट में अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे और उन्हें अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा, टीमवर्क, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

आयोजन के दौरान कुल 13 अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें SWAY, HARMONY, AERUM, FOCAL PARADOX, PANDORA, VOLLEY CINE, CHASQUEAR, IGNIS AETERNUM, SQUID GAME, EQUIPO VERENCULUS, REIR INFESTO, DOMINUS ARENA और SCANDAL NEGOTIO शामिल हैं।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस इंटर-स्कूल फेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ छात्रों के बीच टीम भावना और आपसी सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *