JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से किशोरी को कराया मुक्त, आरोपी किशोर हिरासत में

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। ग्राम महुलचुईं निवासी लादराय मुंडा की नाबालिग बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पीड़ित पिता की शिकायत पर बहरागोड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 38/26 के तहत तफ्तीश शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी रोहन मार्डी पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि, पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शामिल आरोपी के किशोर होने के कारण बहरागोड़ा पुलिस ने लुधियाना जुवेनाइल कोर्ट से उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई तथा अदालत में पेशी के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *