JHAHIN/2014/58773

एनएच 49 पर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक चालक की मौत

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित मटियाल एचपी पंप के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में खण्डामौदा निवासी 34 वर्षीय जयंत पाईकिरा की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंत अपनी मोटरसाइकिल (JH05D4404) से काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए एनएच की 1033 एम्बुलेंस के जरिए गंभीर रूप से घायल जयंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सुरक्षित कब्जे में ले लिया है जिसे बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, वहीं इस अचानक हुए हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *