JHAHIN/2014/58773

श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक कीर्त्तन गुणगान श्याम धाम पुरूलिया में धुमधाम से मनाया गया। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इससे पहले संध्या 8 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना शुरू हुई। संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी के नेतृत्व में जमशेदपुर, चांडिल और बलरामपुर से 115 भक्तो की टीम पुरूलिया श्याम धाम पहुंची थी। मासिक महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत तथा श्याम रसोई प्रसाद था। सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्तों ने प्रसाद (श्याम रसोई) ग्रहण किया। इस धार्मिक अवसर पर शहर के भजन गायक महावीर अग्रवाल, अर्पिता, नीरज जालान, जुगल शर्मा, लिप्पू शर्मा, सक्षम पलसानिया, लक्ष्य आगीवाल, उमेश खीरवाल, धीरज सरायवाला द्वारा बाबा श्याम के चरणों में की गयी भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसे सफल बनाने में राजेश पसारी, दीपक भालोटिया, सुधीर अग्रवाल, अनील गोयल, प्रदीप मित्तल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, देवाशीष चौधरी, सुनीता पसारी, रितु शर्मा, खुशबू कांवटिया, शालिनी खिरवाल, निशा सिंघल, कविता अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विनोद मित्तल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *