सरायकेला। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को गम्हरिया क्षेत्र स्थित अजीत होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 30 किलोग्राम बूंदी लड्डू फफूंदयुक्त पाए गए। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त खाद्य पदार्थ को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठान में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन में कमी पाई गई। साथ ही, प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।
पदाधिकारी ने होटल संचालक को निर्धारित समयावधि के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होने की सख्त चेतावनी दी।













Leave a Reply