JHAHIN/2014/58773

ऑटोमोटिव ग्लोबल यूनियनों की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

Spread the love

जमशेदपुर। इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन के यूनियन टू यूनियन एम. एन.सी. सप्लाई चैन प्रोजेक्ट के तहत आटोमोटिव यूनियन मीटिंग – इंडिया के दो दिवसीय बैठक ( 2 व 3 सितंबर ) का बुधवार को चेन्नई में विधिवत शुभारंभ हुआ। बैठक में देश के विभिन्न ऑटोमोबाइल उद्योगों से जुड़े ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि एवं श्रमिक नेता भाग लिये। इस महत्वपूर्ण बैठक में दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय सचिव आशुतोष भट्टाचार्या, दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय पदाधिकारी थिलागम रामलिंगम , इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह समेत अन्य शिरकत किये। बैठक में ऑटोमोटिव क्षेत्र के मौजूदा वैश्विक परिदृश्य, यूनियनों के विस्तार एवं संगठनात्मक उपलब्धियों, बदलते रोजगार पैटर्न, श्रम कानूनों एवं यूनियन संगठन तथा ऑटोमेशन , डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकी चुनौतियों का श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभाव आदि चर्चा का केंद्र रहा। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के यूनियन नेताओं की भागीदारी से शहर के ऑटोमोबाइल एवं औद्योगिक श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिला वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से आएं मजदूर नेताओं से बहुत कुछ जानने समझने को भी मिला। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रमिकों के हितों की रक्षा, यूनियनों को मजबूत करने तथा नई कार्य प्रणालियों और तकनीकी बदलावों के बीच श्रमिकों के लिए बेहतर रोजगार एवं कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए साझा रणनीति विकसित करने पर बल दिया गया। जिसका बेहतर परिणाम भविष्य में दिखेगा ऐसा भरोसा दिलाया गया। बृहस्पतिवार को बैठक का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *