JHAHIN/2014/58773

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर तीन विशेष जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें पहला सत्र  माहवारी स्वच्छता के संबंध में स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम, धालभूमगढ़ और अपग्रेडेड हाई स्कूल, कालीमाटी के छात्राओं को जागरुक किया गया। डॉ. स्वाति सिंघल एवं डॉ. सुजाता मित्रा ने कक्षा 5 से 8 तक के 50 छात्राओं को बताया कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। इस बारे में विस्तार से बताया गया। स्वच्छता बनाए रखना, सैनिटरी पैड का सही उपयोग और संतुलित आहार के महत्व पर चर्चा हुई। सत्र के अंत में 30 पैकेट सैनिटरी नैपकिन एवं 10 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक्स का वितरण किया गया।

वहीं दूसरा सत्र में कक्षा 1 से 4 तक के 180 विद्यार्थियों को गुड टच – बैड टच के संबंध में रोटेरियन रमा खन्ना ने बताया। इस दौरान छोटे बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर को सरल भाषा में समझाया गया। उन्हें सिखाया गया कि असहज महसूस होने पर तुरंत मना करना, दूर जाना और अपने भरोसेमंद व्यक्ति (माता-पिता, शिक्षक) को बताना जरूरी है।

कार्यक्रम में अपग्रेडेड हाई स्कूल के प्रधानाचार्य धनंजय श्रीवास्तव, कंचन तिवारी,  करनदीप सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्ष रोटेरियन गुरप्रीत कौर ने की। उन्होंने कहा कि सही उम्र में सही जानकारी देना बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाता है। क्लब भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *