JHAHIN/2014/58773

श्री राम पब्लिक स्कूल व प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27 वां वार्षिक उत्सव सह प्राइज नाईट संपन्न

Spread the love

आदित्यपुर। भाटिया बस्ती स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल व प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का वार्षिक उत्सव गुरुवार को धूम-धाम से मनाया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रजवलित करके किया। मौके पर उन्होंने संस्थान की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के बच्चो का उतसाह और मनोबल बढ़ाते हुए वहां उपस्थित विद्यालय के बच्चों तथा उनके अभिभावक से सफल होने के गुण बताए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप  में उप महापौर अंकुर सिंह, पार्षद मंजू देवी और गंगोत्री नर्सिंग होम के जे.एन. दास भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में संस्था के निदेशक पंकज प्रसाद ने बताया कि यह हमारे संघर्ष, विश्वास, सेवा और उपलाधितों का उत्सव है। शिक्षा में 1999 से कार्य कर रहे है और वर्ष 2012 में एन आई टी के पूर्व प्राचार्य डॉ राम प्रसाद के स्मृति में श्री राम पब्लिक स्कूल की स्थापना के साथ ही औपचारिक रुप से शिक्षा जगत में कदम रखा और वर्ष 2021 में प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग की नींव रखी। जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बना के परिवार का सहारा बनने और समाज की सेवा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

इस कार्यक्रम में बच्चो को उनके ऐकडेमिक प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान की गई।

इस आयोजन में विद्यालय के बच्चो ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा बच्चो और समाज को संदेश भी दिया गया।

 कार्यक्रम के वोट ऑफ थैंक्स विद्यालय के प्राचार्य सुषमा कुमारी ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सचिव रिंकी प्रसाद, मोहमद समशेर, सविता,नीलम, उषा, सुमित्रा,  कंचन, नीतू, दीप्ति, शम्भू, रेशमी, अनुराधा, स्वेता, सलोनी, प्रिया, सोनी,अंजना, वंदना और सपना ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या श्रेया झा, गायत्री देवी और बेबी महतो ने भी अपना भरपूर योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *