JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर में जगन्नाथ पुरी  मंदिर की तर्ज पर बना भव्य जन्माष्टमी पंडाल, मीरा मुंडा ने किया उद्घाटन, 10 दिवसीय मेले का भी आयोजन

Spread the love

​आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती, आशियाना रोड में ‘अग्रदूत संघ’ द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव के भव्य पंडाल का गुरुवार शाम विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस वर्ष पूजा पंडाल ओडिशा के प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर के भव्य प्रारूप पर तैयार किया गया है।

​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मीरा मुंडा ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के इस पावन पंडाल का उद्घाटन करना मेरा सौभाग्य है। मैं प्रार्थना करती हूँ कि आदित्यपुर, जमशेदपुर और पूरे राज्यवासी सुखी, संपन्न और स्वस्थ रहें। सभी प्रेम और सद्भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग और कर्म-दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करें।

​समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समिति के अथक प्रयास से इतना भव्य पंडाल और प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। यह उत्सव हर वर्ष आदित्यपुर में और अधिक लोकप्रिय हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​आयोजन समिति के अध्यक्ष सपन कुमार दास, अजय महतो एवं पिंटू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल के भीतर पुरी का जगन्नाथ रथ, मीराबाई की कृष्ण भक्ति, समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण-राधा की विविध लीलाओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं। 4 सितंबर से 14 सितंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय मेले को लेकर अग्रदूत संघ ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *