JHAHIN/2014/58773

सरायकेला में जारी है अवैध बालू का कारोबार, खनन विभाग ने दो बालू लदा ट्रक किए जब्त

Spread the love

सरायकेला। जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपायुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद बालू माफिया खुलेआम अवैध परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई अक्सर केवल दिखावे तक सीमित रहती है, जिसमें छोटी मछलियां ही पकड़ी जाती हैं, जबकि बड़े व्यापारी बिना किसी रोक-टोक के धंधा चला रहे हैं।

शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा कपाली एवं चौका क्षेत्र में छापामारी की गई। इस दौरान दो आईसर ट्रक, जिनमें अवैध बालू लदा हुआ था, जब्त कर चौका थाना एवं कपाली थाना को सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई साफ तौर पर दर्शाती है कि जिले में एनजीटी के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

उपायुक्त के निर्देशों के बावजूद जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन की गतिविधियां जारी हैं। खनन पदाधिकारी ने मौके पर कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *