JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को,राज्याल होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

जमशेदपुर। महिला विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो इला कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि 8 सितंबर को दीक्षांत समारोह का XLRI ऑडिटोरियम में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारी हो चुकी है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी उपस्थित होंगे। कुल 1990 छात्राओं ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इस वर्ष 54 छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। पहली बार पीएचडी की 4 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। हमारे विश्वविद्यालय में स्नातक NEP पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है, यह हमारी बड़ी उपलब्धि है। इस बार पहली बार चांसलर की उपाधि,एनएसएस वॉलिंटियर्स एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा एवं उपाधि प्राप्त करे वाली छात्राओं को अंग वस्त्र दिया जाएगा। जिसमें विश्वविद्यालय का लोगो लगा रहेगा। अर्थशास्त्र की टॉपर स्टूडेंट को डॉ. रेखा झा मेडल प्रदान किया जाएगा। एकेडमिक परेड होगी जिसमें सीनेट, सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल मेंबर काउंसिल मेम्बर एवं परमानेंट शिक्षक सम्मिलित होंगे ।

वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रमण्यम एवं कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर द्वारा दीक्षांत समारोह की जानकारी दी गई ।धन्यवाद ज्ञापन डॉ पुष्पा कुमारी द्वारा किया गया। मीडिया कमिटी के डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. सोनाली सिंह, डॉ शालिनी प्रसाद एवं डॉ. रवि नेवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *