जमशेदपुर। टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में मुख्य अतिथि सुदेशना डे, मिस संसिता डे विशिष्ट अतिथि राकेश्वर पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता स्वैन तथा उप-प्राचार्या सीमा कुमारी ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया।
मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान किया।
वहीं अन्य वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज के ऐसे मार्गदर्शक हैं, जो ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को सही दिशा और जीवन मूल्यों की सीख प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका सरिता कुमारी, आभा सिंह, नीलम दुबे, मीरा श्रीवास्तव, नेहा रानी, डॉ. बिनीता कुमारी, ऋचा मिश्रा, मिस निवेदिता कुमारी, डॉ. सुनीति मलांकर, मिस पूजा गोराई, कविता रॉय, मिस बरनाली गुहा, श्वेता सोनी एवं डॉ. रश्मि रानी को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय के सचिव परविंदर सिंह सोहल, यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, जगजीत सिंह, वकील खान, संजय कुमार सिंह, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास सह-कोषाध्यक्ष सूर्या भूषण शर्मा उपस्थित थे।
समारोह में महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों लीलावती, मिस सिमरन, पी भी राव, विनोद ठाकुर, अशोक कुमार, मणि राउत, राज किशोर, जोगेश नाग, मिस प्रतिमा एवं संतोषी, विनय सिंह, की भी सहभागिता रही।













Leave a Reply