बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के पास रविवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक पवित्र महतो (19) एवं हीरो महतो (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई।जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव के निवासी थे और अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।वहीं घटना के वक्त दोनों मानुषमुड़िया से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सुनसान जगह पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे। दुर्घटनास्थल के एकांत में होने के कारण ग्रामीणों को इसकी जानकारी देर से मिली, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। बाद में पंचायत के मुखिया राम मुर्मू व स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को आनन-फानन में उठाकर झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा अपने स्तर से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करने में जुटे हुए है।
बहरागोड़ा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम













Leave a Reply