बहरागोड़ा। पिछले दिनों भीषण बारिश और चक्रवात की मार झेल रहे गोपालपुर पंचायत के विस्थापित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए रविवार को तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मानवीय पहल की ओर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सह ट्रस्टी डॉ. बिनी षाड़ंगी ने पंचायत अध्यक्ष खंडपात्र को एक दर्जन से अधिक तिरपाल सौंपे, ताकि बेघर हुए परिवारों को तत्काल सुरक्षित आश्रय मिल सके।वहीं वितरण के इस विशेष कार्यक्रम में युवा झामुमो नेता आशीष मंडल भी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल रहे। जिनकी मौजूदगी में प्रभावितों तक यह जरूरी सहायता सामग्री पहुंचाई गई।
गोपालपुर पंचायत क्षेत्र में चक्रवात पीड़ितों की मदद को आगे आया तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट













Leave a Reply