बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया पंचायत भवन में मुखिया राम मुर्मू की अध्यक्षता में एक विशेष शोक सभा का आयोजन कर उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू एवं जेएसएलपीएस दीदी के सुपुत्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुखद घड़ी में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने दिवंगत आत्माओं की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने इस असामयिक और हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नौजवानों का इस तरह अचानक चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। पूरी पंचायत ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से इस अत्यंत कठिन एवं असह्य समय में परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति तथा धैर्य प्रदान करने की गुहार लगाई।
मंत्री और JSLPS दीदी के बेटों की सड़क हादसे में मौत से शोक की लहर, मानुषमुड़िया पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित













Leave a Reply