सरायकेला खरसांवा। आमडीह रेलवे फाटक के निकट शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जयराम माझी के रूप में हुई है।
शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/D12 के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी को मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने मृतक की पहचान की और रेलवे पुलिस तथा गम्हरिया थाना पुलिस को सूचना दी।
भोमरा माझी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि सुबह करीब 7:05 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से हादसा हुआ है। अनुमान है कि जयराम माझी सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए होंगे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













Leave a Reply