JHAHIN/2014/58773

पुलिस ने 3.680 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ आजादनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारिश कॉलोनी के बेहरा बगान स्थित एक मकान में छापेमारी कर 3 किलो 680 ग्राम गांजा और गांजे की 1299 पुड़िया बरामद की है। मौके से 6 हजार 590 रुपये नकद, मोबाइल फोन, गांजा पैक करने का सामान और गांजा की बिक्री से भुगतान लेने के लिए दो क्यूआर कोड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आजादनगर थाना पुलिस को 10 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि वारिश कॉलोनी, बेहरा बगान रोड नंबर-4 स्थित एक मकान से गांजे की अवैध बिक्री और आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने मकान में विधिवत तलाशी ली, जहां से 3.680 किलोग्राम गांजा कुल 1299 पुड़िया में बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से 59 वर्षीय बिनीता तिर्की और उसके सहयोगी 69 वर्षीय अब्दुल शकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मकान का इस्तेमाल गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करने और उसकी बिक्री के लिए किया जा रहा था। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि गांजा बुंडू, रांची के धोनी नामक व्यक्ति से प्राप्त किया जाता था और आजादनगर, कपाली तथा मानगो के आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री की जाती थी। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *