JHAHIN/2014/58773

ग्रामोद्योग और PMEGP से स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

Spread the love

झाड़ग्राम। ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झाड़ग्राम में ग्रामोद्योग समन्वय जागरूकता एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति  के संभावित लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इनमें सबाई घास से उत्पाद निर्माण, दोना-पत्तल निर्माण, पेपर प्लेट उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई, मधुमक्खी पालन सहित खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) से जुड़ी अन्य स्वरोजगार गतिविधियां शामिल हैं।

प्रतिभागियों को PMEGP के तहत पात्रता, बैंक ऋण, मार्जिन मनी सब्सिडी तथा योजना के अन्य लाभों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में KVIC के कार्यकारी नीलीमेश सरकार, झाड़ग्राम के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला अधिकारी तथा झाड़ग्राम खादी एवं ग्रामोद्योग एसोसिएशन के सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से बातचीत कर ग्रामीण स्तर पर उद्यम शुरू करने की संभावनाओं की जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि KVIC की योजनाओं और PMEGP के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं अन्य इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने तथा टिकाऊ आजीविका विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल संभावित लाभार्थियों ने गांव आधारित उद्यम और स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करने में रुचि जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!