जमशेदपुर। शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर, सोमवार को प्रातः 9:30 बजे कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन मुंडा तथा सम्मानित अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, आरके सिन्हा, विनोद सिंह, एनवीआर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। संस्था के ट्रस्टी बी. अप्पलानंद, बी. बापूजी, ए. वेंकट अप्पा राव, एम. कनक राव, वी. आनंद राव और एस. शंकर राव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इसी दिन शाम 6 बजे मेला का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे। वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, ईचागढ़ विधायक, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद समेत शहर के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
14 सितंबर की शाम 7 बजे से संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि रात 8 बजे पंडाल का उद्घाटन होगा। पंडाल उद्घाटन समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में श्री लेदर के निदेशक शेखर डे तथा विशिष्ट अतिथियों में अशोक नाराज, पिंटू भाटिया, नंदजी प्रसाद, आत्तिक महतो, रवीन्द्र झा (नड्डू झा), दिवाकर सिंह सहित समिति के ट्रस्टी और शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।













Leave a Reply