JHAHIN/2014/58773

सर्पदंश से हुई मौत, परिजनों ने की मुआवजा मांग

मृतक का फाइल फोटो
Spread the love

सरायकेला। चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा मोड़ स्थित NH-18 बाइपास किनारे विष्णु गोराई मिष्ठान होटल में कार्यरत मिष्ठान कारीगर मनोहर महतो (50) की जहरीले चित्ती सांप के डंसने से मौत हो गई। मूल रूप से नीमडीह के मुड़ू टोला मोहुलडीह निवासी मनोहर होटल में मिष्ठान कारीगर के रूप में काम करता था।

घटना  करीब 2:30 बजे की है। प्रतिदिन की तरह काम खत्म कर मनोहर होटल के अंदर टेबल पर बिस्तर लगाकर सोया था। तकिया में पहले से छिपे चित्ती सांप ने गले के पास डंस लिया। गले में ठंड और कटने का एहसास होने पर उसने होटल में मौजूद लोगों को सूचना दी। होटल मालिक विष्णु गोराई ने रात करीब 3 बजे उसे चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। मुंह से झाग निकलता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबह करीब 6 बजे एमजीएम  जमशेदपुर रेफर कर दिया, जहां  करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 इधर मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि होटल मालिक ने घटना की सूचना परिजनों को नहीं दी। सुबह 8 बजे जानकारी मिली, कुछ घंटों बाद पति की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज और सूचना मिलती तो जान बच सकती थी। घर में वही एकमात्र कमाने वाला था। परिजनों ने 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *