JHAHIN/2014/58773

बागबेड़ा में 330 लीटर महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Spread the love

जगन्नाथपुर मोड़ के पास कार की डिक्की से मिली शराब, सिदगोड़ा ले जाने की थी तैयारी

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती के रूप में हुई है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं।इस संबंध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार के माध्यम से अवैध महुआ शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़/पुल के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान कार की डिक्की में महुआ शराब रखी मिली। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की।बागबेड़ा पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *