JHAHIN/2014/58773

पर्यावरण संरक्षण का संदेश के साथ पप्पू सरदार ने महाराष्ट्र की तर्ज पर सजाया भव्य गणेशोत्सव

Spread the love

जमशेदपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर अनूठी पहल की है। उन्होंने अपने साकची, काशीडीह स्थित आवास पर महाराष्ट्र की तर्ज पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है और पूरे पंडाल को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बेहद खूबसूरती से सजाया है।  पंडाल में की गई मनमोहक रोशनी और रचनात्मक कारीगरी देखने लायक है। पप्पू सरदार हर साल गणपति बाप्पा का स्वागत कुछ अलग और सामाजिक संदेश के साथ करते हैं। इस बार की सजावट पूरी तरह से इको-फ्रेंडली (पर्यावरण-अनुकूल) सामग्रियों का उपयोग करके की गई है, जो प्रकृति को बचाने और हरियाली को बढ़ावा देने का आह्वान करती है। इस अवसर पर पप्पू सरदार ने कहा कि श्री गणेश जी की पूजा हमें नई शुरुआत और सही दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा देती है। आज प्रकृति का संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है। इसलिए हमने इस बार गणपति बाप्पा के दरबार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सजाया है ताकि लोग त्यौहार मनाने के साथ-साथ हमारी धरती और पर्यावरण की रक्षा के प्रति भी जागरूक हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *