JHAHIN/2014/58773

पुलिस ने किया बालू लदे डंपर को जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Spread the love

झाड़ग्राम। झारखंड से पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर अवैध बालू लाने की कोशिश पर बेलपहाड़ी थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदे डंपर को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई अमलाशोल इलाके में ग्रामीणों की सूचना के बाद की गई।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात अमलाशोल इलाके में डंपर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल बेलपहाड़ी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालू लदे डंपर को रोक लिया। वाहन में सवार तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की नजर से बचाकर एक गिरोह अमलाशोल की ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल करते हुए बांसपहाड़ी इलाके में कथित रूप से अवैध बालू पहुंचा रहा था। पुलिस ने डंपर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालू कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *