JHAHIN/2014/58773

स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत विद्यार्थियों व यात्रियों का किया गया जागरुक

Spread the love

खड़गपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देना तथा रेलकर्मियों, यात्रियों, विद्यार्थियों और रेलवे समुदाय के बीच ठोस कचरा प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, जल संरक्षण और टिकाऊ स्वच्छता पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसी क्रम में रेलवे स्टेशनों पर सफाईकर्मियों और यात्रियों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 तथा चार-तरफा स्रोत पृथक्करण को लेकर जागरूकता एवं प्रदर्शन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। रेलवे स्कूलों और संस्थानों में भी विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण और पृथक्करण की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ के तहत रेलवे स्कूलों और संस्थानों के विद्यार्थियों को एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP), बायो-टॉयलेट प्लांट, वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट और कोच वॉशिंग लाइन जैसी रेलवे सुविधाओं का भ्रमण कराया गया। इससे विद्यार्थियों को कचरा एवं जल प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी मिली।

वहीं, ‘स्वच्छता एवं जल संचय संवाद’ के माध्यम से रेलवे स्कूलों में वर्षाजल संचयन, ठोस कचरा प्रबंधन, स्रोत पृथक्करण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों के बीच चर्चा और परिचर्चा कराई गई।

 वहीं यात्रियों को जागरूक करने के लिए खड़गपुर और हिजली सहित प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए। इसके अलावा रेलवे स्कूलों एवं संस्थानों में स्वच्छता विषयक कला और क्विज प्रतियोगिताएं कराई गई।

खड़गपुर मंडल अभियान के माध्यम से रेलकर्मियों, यात्रियों, विद्यार्थियों, स्काउट्स एंड गाइड्स, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य हितधारकों को जोड़कर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के जरिए स्वच्छता को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *