JHAHIN/2014/58773

ब्रेकिंग न्यूज टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में बड़ा हादसा एक की मौत,दूसरा गंभीर रुप से घायल

Spread the love

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बीएन दत्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन कार्यरत है। हादसा होने के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल मजदूर को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों की पहचान मृतक संजय शर्मा और घायल दिलीप कुमार शर्मा के रुप मे हुई है। घायल का इलाज जारी है, घटना के बाद जमशेदपुर पुलिस के द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मजदूर को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में कंपनी प्रबंधन कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। घटना के बाद कंपनी के उच्च अधिकारी कंपनी परिसर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *