जमशेदपुर। कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-2028 के बीएड, बीपीएड और एमएड पाठ्यक्रम के छात्राओं के लिए शनिवार को जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षिकाओं को संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की रूपरेखा और शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित पेशेवर मानकों से परिचित कराना था। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और बीएड की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ संजय भुईयां ने स्वागत भाषण और परिचयात्मक भाषण दिया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी संकाय अध्यक्ष संकाय के सदस्य उपस्थित थे। विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य द्वारा संबंधित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा और नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच का संचालन डॉ त्रिपुरा झा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुणिमा ने किया।
जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में भावी शिक्षकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित













Leave a Reply