बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में रवि होनाहागा व बरसोल थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने शनिवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शांति स्थापित करना और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पदभार संभालने के उपरांत पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों से रूबरू होते हुए उन्होंने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता और पुलिस के बीच मजबूत तालमेल की जरूरत पर बल देते हुए स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा सके।
बहरागोड़ा और बरसोल थाना प्रभारियों ने संभाला पदभार













Leave a Reply