JHAHIN/2014/58773

सरायकेला पुलिस का ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’: चोरी व गुम हुए 103 मोबाइल बरामद, आरआईटी थाने में एसपी की मौजूदगी मे हुआ वितरण

Spread the love

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरआईटी थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल महीनों बाद वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

​कार्यक्रम में सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार तथा आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​साइबर अपराध पर लगेगी लगाम: एसपी इस मौके पर एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि सितंबर माह में जिला पुलिस की तकनीकी शाखा और विभिन्न थानों के समन्वय से कुल 103 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो महीनों में भी मोबाइल बरामद कर वितरण किया गया था, लेकिन इस बार रिकॉर्ड संख्या में फोन बरामद किए गए हैं और आगे भी यह अभियान पूरी तत्परता से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!