जमशेदपुर। विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शनिवार को डालसा का जागरुकता मोबाईल वैन पटमदा पहुंचा।
जागरूकता अभियान के दौरान बामनी चौक, बुरूडीह सबर बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र एवं खेड़ूआ पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई । इस दौरान डालसा के कार्य व उद्देश्य, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, राष्ट्र के विकास में उनके योगदान,युवाओं को सामाजिक,आर्थिक और लोकतांत्रिक विकास में सक्रिय भागीदारी , शिशु प्रोजेक्ट, बाल विवाह , मानव तस्करी , पॉक्सो एक्ट ,बाल श्रम, घरेलू हिंसा ,नशा उन्मूलन , डायन विशाही आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान डालसा टीम में शामिल लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य अभिनव श्रीवास्तव तथा पीएलवी में शिव शंकर महतो, नंदा रजक , बुद्धेश्वर मुर्मू, फटीक चंद्र महतो , मिथिलेश तिवारी, शंकर गोराई , दिलीप जायशवाल, नागेन्द्र कुमार , संजय तिवारी एवं अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
















Leave a Reply