JHAHIN/2014/58773

12 अक्टूबर को होगा सेमिनार का आयोजन, आरटीआई कार्यकर्ता संघ’ की बैठक संपन्न

Spread the love

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को ‘आरटीआई कार्यकर्ता संघ’ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। बैठक में 12 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय आरटीआई दिवस’ के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सेमिनार का मुख्य विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिक भागीदारी: प्रासंगिकता, जवाबदेही एवं वर्तमान चुनौतियां” होगा। इस दौरान वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आरटीआई कानून के समक्ष आ रही वैधानिक अड़चनों, सूचना आयोगों में लंबित मामलों और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने में आम नागरिकों की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।

 मौके पर संघ के अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा, “बदलते समय में आरटीआई कानून की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक भागीदारी को मजबूत करना बेहद जरूरी है। 12 अक्टूबर का सेमिनार इसी दिशा में एक बड़ा कदम होगा।” वहीं उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर और सचिव दिनेश कर्मकार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं और युवाओं को जोड़ा जाएगा ताकि आरटीआई के प्रति जागरूकता जमीनी स्तर पर फैले।

बैठक में कोषाध्यक्ष रिशेंदु रंजन केशरी ने कार्यक्रम के वित्तीय बजट का ब्यौरा साझा किया। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राजू बेसरा, अब्दुल जाकिर, कजरी ,चंद्र शेखर रजक व अन्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सदन ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!