वियतनाम के दलात में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो भारतीय युवकों की गई जान
वियतनाम। दलात में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जमशेदपुर के कदमा निवासी विनय यादव और रांची के राजा वर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक स्किड हो गई और सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की पूरी घटना सामने से आ रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। हादसे की खबर से जमशेदपुर और रांची में दोनों युवकों के परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।













Leave a Reply