झाड़ग्राम। रविवार को आमतौर पर शांत रहने वाला बैंक परिसर किलकारियों, गीत-संगीत और बच्चों की प्रतिभाओं से गुलजार रहा। न कोई ऋण मेला था, न ही रुपये के लेन-देन की भीड़। विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में यह भीड़ बैंक और आम लोगों के बीच विश्वास, भरोसे और आत्मीय संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित प्री-पूजा उत्सव को लेकर जुटी थी। विद्यासागर की जयंती के उपलक्ष्य में विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक रिक्रिएशन क्लब की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 2,500 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को पांच जोन में बांटा गया था। विभिन्न जोन से नृत्य, गीत, चित्रांकन और कविता-पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक जोन से प्रत्येक विधा के तीन प्रतिभागियों का चयन कर केंद्रीय स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक हीरोज माईती नें कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सहकारिता के महत्व से परिचित कराना और बैंक के साथ आम लोगों का आत्मीय जुड़ाव मजबूत करना भी रहा। छुट्टी के दिन बैंक परिसर में बच्चों और अभिभावकों की मौजूदगी ने आयोजन को उत्सवी माहौल में बदल दिया।
छुट्टी के दिन बैंक में उमड़ी बच्चों की भीड़, विद्यासागर जयंती पर सजा प्रतिभाओं का मंच













Leave a Reply