JHAHIN/2014/58773

सड़क सुरक्षा दिवस आयोजित, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने पर जोर

Spread the love

झाड़ग्राम। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को झाड़ग्राम जिला मुख्यालय के पांचमाथा इलाके में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित दास की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक किया गया।

इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते समय यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों की जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयासों के साथ आम लोगों की जागरूकता और जिम्मेदारी भी जरूरी है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक वाहन चालक और राहगीर को नियमों का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!