झाड़ग्राम। पूजा या किसी अन्य आयोजन के नाम पर यदि कोई व्यक्ति जबरन चंदा मांगता है या दबाव बनाकर चंदा वसूलने की कोशिश करता है, तो अब लोगों को चुप रहने की जरूरत नहीं है। झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जबरन चंदा वसूली के खिलाफ लोगों को शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस की ओर से जारी जागरूकता संदेश में साफ कहा गया है कि जोर-जबरदस्ती से चंदा मांगने की घटना सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
जिला पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि “जोर करके चंदा मांगने पर चुप न रहें”, बल्कि इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंचाएं। इसके लिए पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9147888736 जार किया गया है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जबरन चंदा वसूली की शिकायतों को गंभीरता से कार्रवाई किया जाएगा।













Leave a Reply