आदित्यपुर। स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां जिला की ओर से स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत रविवार को आशियाना होम सोसाइटी, आशियाना आदित्यपुर में “वर्तमान समय में स्वदेशी का महत्व” विषय पर जिला संयोजक अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता तथा संगठन के उद्देश्यों को लेकर वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे।
जमशेदपुर महानगर विचार विभाग सह प्रमुख श्रीमती रणजीत कौर ने मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ. अनिल राय ने कहा कि आज के समय में स्वदेशी की अवधारणा केवल स्थानीय उत्पादों को खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्थिक आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और देश की उत्पादन क्षमता को मजबूत करने से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब उपभोक्ता स्थानीय एवं देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देता है, तो उसका लाभ स्थानीय उत्पादक, कारीगर, छोटे व्यवसायी और श्रमिकों तक पहुंचता है।
वहीं राजकुमार शाह ने अपने संबोधन में स्वदेशी जागरण मंच की संगठनात्मक भूमिका और कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच आर्थिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर जनजागरण के माध्यम से लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है।
इस अवसर पर पत्रिका प्रमुख हरिशंकर, महिला प्रमुख कल्पना कुमारी, अनिल कुमार चौधरी, महेंद्र मुनका, संजीव कुमार, प्रियांशु पांडे, रूपा मुनका, लक्ष्मी कुमारी, दीक्षा सिंह, सुमित कुमार सिंह, रेनू गुप्ता सहित स्वदेशी जागरण मंच के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













Leave a Reply