जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से दुर्गापूजा एवं दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 2026 (प्रदर्शनी सह बिक्री) का विधिवत उद्घाटन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाड़िया ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रभा पाड़िया ने सभी स्टॉल धारकों का उत्साहवर्धन किया तथा मारवाड़ी महिला मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंच की महिलाओं की एकजुटता एवं समर्पण की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन की महिलाएं मिल-जुलकर बड़े से बड़े कार्य को भी सहजता से पूरा कर लेती हैं। स्वागत भाषण सीमा अग्रवाल ने एवं मंच संचालन सचिव कंचन खिरवाल ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-सचिव शिल्पी अग्रवाल ने किया। पहले दिन मेले में लोगों का आना-जाना लगा रहा। आगंतुकों ने केवल मेले का अवलोकन ही नहीं किया, बल्कि उत्साहपूर्वक खरीदारी भी की। 29 सितंबर मंगलवार तक तुलसी भवन, बिष्टुपुर में मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस अवसर पर बीना खिरवाल, सुशीला खिरवाल, सीमा जवानपुरिया, बीना अग्रवाल, संतोष धुत, रणदीप कौर, मंजू मुसदी, मीना अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, सुलभा अग्रवाल, सीमा चौधरी, सुमित्रा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, ललिता सरायवाला, बबीता केडिया, सविता खिरवाल, कृष्णा अग्रवाल, निर्मला नरेड़ी, मधु मोहनका, सुनीता कसेरा आदि उपस्थित थीं।
बिष्टुपुर में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला शुरू, समापन 29 सितंबर को













Leave a Reply